
इस साल अगस्त में, स्टर्लिंग वॉलुंटीर फ़ाइअर कम्पनी (SVFC) ने जनता की सेवा में समर्पित पचासवीं वर्षगाँठ मनायी। SVFC की 1966 में स्थापना से आज तक लाउडेन काउंटी में अत्यधिक वृद्धि और विकास हुआ है। SVFC ने इस दौरान लाउडेन काउंटी के निवासियों, व्यवसायों, और आगंतुकों के जीवन और सम्पत्ति की निष्ठापूर्वक रक्षा की है। प्रतिवर्ष, SVFC 4200 फ़ोन कॉल्स के लिए सेवा प्रदान करता है। गलौस्टर पार्कवे वाली शाखा के खुलने के बाद, हमारी सेवा क्षेत्र व क्षमता में और अधिक बढ़ोतरी हुई है। इस समय हम करीबन 4200 कॉल्स प्रतिवर्ष प्राप्त करते हैं. यह बढ़कर 5000 प्रतिवर्ष या समझिए 14 कॉल्स प्रतिदिन होने की आशा है।
SVFC के प्रारम्भिक वर्षों में आपातकालीन (इमर्जन्सी) निवेदन ज़्यादातर ग्रामीण और कृषि सम्बंधित होते थे। पिछले कई सालों में हमने ना सिर्फ स्टर्लिंग की बढ़ती एवं परिवर्तनशील आबादी की निष्ठापूर्वक सेवा करने की कोशिश की है, हमने राष्ट्रीय स्तर पर भी सेवाएं प्रदान की हैं जैसे की सितम्बर 11, 2001 को पेंटागन पर हुए हमले एवं हरिकेन कटरीना के उपरान्त।
पिछले पांच दशकों में आपके निरंतर सहयोग एवं समर्थन के कारण हमारे हौसले और निष्ठा में कभी कमी नहीं आयी है। हमें उम्मीद है की अगले 50 वर्षों तक भी आपका सहयोग बरक़रार रहेगा। आपके दोस्तों, पड़ोसियों, और सह कार्यकर्ताओं के रूप में हम आपके निरंतर सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं।
हमें आज दान करके अपनी और समुदाय की सेवा करने में हमारी मदद करें।
SVFC के लिए कर्मुक्त (tax deductible) चेक डाक के ज़रिए इस पते पर भेज सकते हैं:
Sterling Volunteer Fire Company
P.O. Box 651266
Sterling, VA 20165
ऑनलाइन दान के लिए इस वेब्सायट पर जाएँ:
www.sterlingfire.org/donate
SVFC एक 501(c)(3) धर्मार्थ संगठन है। आपके दान कर्मुक्त (tax deductible) रहेंगे।
सेवा के 50 साल, तब और अब…
1966 – एक ग्रामीण समुदाय में 5000 निवासियों की सेवा की
2016 – विभिन्न समुदायों के 90,000 निवासियों की सेवा की
1966 – एक खलिहान अस्थायी स्टेशन के रूप में इस्तेमाल किया
2016 – तीन निर्देश निर्मित स्टेशन बनाए
1966 – दो फ़ाइअर एंजिन और एक टैंकर इस्तेमाल किए
2016 – पाँच फ़ाइअर एंजिन, दो सीढ़ी वाले ट्रक, दो विशेष वाहन, दो कमांड यूनिट्स इस्तेमाल किए जा रहे हैं
1966 – 26 सदस्यों ने घर से प्रतिक्रिया की
2016 – 233 सदस्य फ़ाइअर स्टेशन पर नियम पूर्वक काम करते हैं और हर आपत्कालीन स्तिथि (इमर्जेन्सी) के लिए तैयार रहते हैं
सदस्यता और भर्ती
आइए अगले 50 सालों के लिए हिस्सा बनें
हम हमेशा स्वयंसेवकों की खोज में रहते हैं। चाहे आप आग से लड़ने की क्षमता रखते हों या कम्पनी के प्रशासनिक प्रबंध के सहयोग में रुचि रखते हों, आपके लिए SVFC में कोई ना कोई जगह अवश्य है। किसी आवश्यक प्रकार के अनुभव की ज़रूरत नहीं है। सभी प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) नि: शुल्क है।
और अधिक जानकारी के लिए हमें ईमेल करें:
membership@sterlingfire.org
सदस्यता जानकारी के लिए अनुरोध फ़ॉर्म जमा कर सकते हैं:
tinyurl.com/svfc-virf
सम्पर्क जानकारी
आपत्कालीन (इमर्जेन्सी): 911
facebook.com/SterlingFire या twitter.com/SterlingFire पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।



